*करेंट अफेयर्स  07 अक्टूबर* 


1. ईरान की महिला पत्रकार को मिला शांति का नोबेल प्राइज: 6 अक्टूबर को शांति का नोबेल प्राइज ईरान की पत्रकार नरगिस मोहम्मदी को मिला है। नोबेल की कमेटी ने माना है कि नर्गिस ने ईरान में महिलाओं की आजादी और उनके हक के लिए आवाज उठाई है। 

◼️ईरान सरकार ने नरगिस मोहम्मदी को 31 साल जेल और 154 कोड़ों की सजा सुनाई है।

◼️नोबेल मिलने के बाद नरगिस को 8.33 करोड़ का इनाम और एक गोल्ड मेडल दिया जाएगा।

◼️2014 में शांति का नोबेल प्राइज जीतने वाले कैलाश सत्यार्थी पहले भारतीय हैं।

◼️साल 1901 में नोबेल प्राइज की शुरुआत हुई थी।

◾नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक अलफ्रेड बर्नहार्ड नोबेल के नाम पर बना है।


2. फोर्ब्स की लिस्ट में एलन मस्क और अंबानी टॉप पर: 5 अक्टूबर को फोर्ब्स ने दुनिया के अमीर लोगों की सूची जारी की है। इसमें टेस्ला और स्पेक्स एक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 

◾ऐलन मस्क 251 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।

◾फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ड 187 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

◾अमेजन के मालिक जेफ बेजॉस की संपत्ति 148.2 डॉलर है और उन्हें तीसरा नंबर मिला है।

◾फोर्ब्स बिलेनियर की लिस्ट में टॉप-10 में 9 अमेरिकी और 1 फ्रांसिसी हैं।

◾इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 90.5 बिलियन डॉलर के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

भारतीयों की फोर्ब्स लिस्ट में दूसरे नंबर पर गौतम अडाणी 54.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ काबिज है।

◾28.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शिव नडार तीसरे पायदान पर हैं।

भारतीय टॉप-10 में इकलौती महिला राधाकिशन दामिनी 17.2 बिलियन डॉलर के साथ 8वें पायदान पर हैं।


3. RBI ने अपनी चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति जारी की: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 6 अक्टूबर को अपनी चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति (Monetary policy) का खुलासा किया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट को 6.50% पर बनाए रखने का फैसला किया है।

◾RBI गवर्नर शक्तिकांत दास 6 सदस्यीय MPC समिति के अध्यक्ष हैं।

◾RBI ने वित्त वर्ष 2024 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.5% पर अपरिवर्तित रखा।

◾अप्रैल-जून 2024 या Q1FY25 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति का पूर्वानुमान 6.6% पर अपरिवर्तित।

◾मौद्रिक नीति समिति (MPC) 29 सितंबर 2016 को अस्तित्व में आया था।

◾RBI ने आखिरी बार रेपो रेट में फरवरी में बदलाव किया था।


4. भारतीय वायुसेना को पहला हल्का लड़ाकू विमान मिला: 4 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना (IAF) के बेड़े में पहला लाइट कोंबेट एयरक्राफ्ट LCA तेजस शामिल हुआ है। दो सीटों वाला LCA तेजस मल्टीपल रोल निभाने में सक्षम 4.5 जनरेशन का विमान है।

◾बेंगलुरु में हुए कार्यक्रम में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने ट्विन सीटर लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट LCA तेजस को वायुसेना को सौंपा।

◾LCA तेजस 4.5 जेनरेशन वाला विमान, हर मौसम में उड़ान भर सकता है।

LCA तेजर 1.6 मैक यानी आवाज की स्पीड से 1.6 गुना तेजी से उड़ान भर सकता है।

◾280 करोड़ की लागत से बना LCA तेजस अपनी जनरेशन में सबसे सस्ता विमान है।

◾LCA तेजस 2 सीटों वाला पहला फाइटर जेट है जो 2205 किलोमीटर/घंटे की स्पीड से उड़ता है।

◾IAF की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी।

◾चीफ मार्शल वी आर चौधरी इंडियन एयरफोर्ट (IAF) के अध्यक्ष हैं।


5. नोकिया ने बेंगलुरु में 6G लैब का उद्धाटन किया: 5 अक्टूबर को नोकिया ने बेंगलुरु में ग्लोबल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर (R&D CENTRE) की शुरुआत की है।

◾इस सेंटर में 6G टेक्नोलॉजी के विकास को बढ़ावा देने के लिए रिसर्च की जाएंगी।

◾बेंगलुरु में शुरु हुई नोकिया 6G देश की पहली 6G प्रयोगशाला है।

◾लैब में 'नेटवर्क एज़ ए सेंसर' तकनीक पर शोध करने के लिए एक सेटअप शामिल है।

◾यह सेटअप नेटवर्क को ऑनबोर्ड सेंसर के बिना वस्तुओं, लोगों और गतिविधियों को समझने में सक्षम बनाता है।

◾नोकिया की स्थापना 12 मई 1865 को फिनलैंड में हुई थी।

◾दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला मोबाइल नोकिया 1100 और 1110 हैं।

◾दोनों मोबाइल की 250 मिलियन यूनिट बिक चुकी हैं।


6. सरकारी नौकरी में महिलाओं का आरक्षण बढ़ा: 3 अक्टूबर को मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण देने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले महिलाओं को 33% रिजर्वेशन देने का नियम था।

◾SC कैटेगरी की महिलाओं को 16%, ST को 20%, OBC 14%, EWS 10% वैकेंसी रिजर्व होगी।

◾40% पदों पर जनरल कैटेगरी की महिलाओं को रिजर्वेशन के हिसाब से 35% वैकेसी रिजर्व की जाएंगी।

◾वर्टिकल रिजर्वेशन कानून के तहत स्पेशिफाइड कैटेगरी (SC-ST, OBC) पर लागू होता है।

◾हॉरिजॉन्टल में महिलाओं, बुजुर्गों, ट्रांसजेंडर और विकलांगों को रिजर्वेशन दिया जाता है।

◾मप्र में इस समय सरकारी टीचर्स की भर्ती में 50% पदों पर महिलाओं के लिए रिजर्वेशन है।



 *SHARE, JOIN & NOTIFICATION ON करना न भूले*